Rajasthani Recipe:आज हम आपको राजस्थानी पंचमेल दाल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी आसान होता है। वहीं राजस्थान में इसे हर खास मौके पर इसे बनाया जाता है। तो आइए जानते हैं राजस्थानी पंचमेल दाल बनाने की रेसिपी।
सामग्री
मूंग दाल – 2 बड़े चम्मच
मसूर दाल – 2 बड़े चम्मच
उड़द दाल – 2 बड़े चम्मच
चना दाल – 2 बड़े चम्मच
अरहर दाल – 2 बड़े चम्मच
हल्दी –आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
घी – 2 बड़े चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
हींग – एक चुटकी
लहसुन  – 5-6 कलियां
सूखी लाल मिर्च – 2
हरी मिर्च – 1 
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
टमाटर – 1 
हरा धनिया- 1 चम्मच
 विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सभी दालों को अच्छी तरह धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
- इसके बाद आप कुकर में दाल, हल्दी, नमक और पानी डालकर 3-4 लगाएं।
- फिर कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें जीरा, हींग डालकर चटका लें।
- अब लहसुन, हरी मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- फिर इसमें टमाटर डालकर पकाएं।
- इसके बाद इसमें अब लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डाल दें।
- मसाले को तब तक भूनें जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाए।
- अब आप इसमें पकी हुई दाल डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं।
इसके बाद इसमें आप हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।
आपकी राजस्थानी पंचमेल दाल बनकर तैयार है। इसे आप गरमा गरम सर्व करें।