Rajasthani Recipe: राजस्थान अपनी संस्कृति और किले के लिए ही नहीं बल्कि अपने व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। जिसमें से एक है मंगौड़ी की सब्जी। यह मूंग दाल से बनता है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। ऐसे में आज हम आपको मंगौड़ी की सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
मंगोड़ी (मूंग दाल की) – 1 कप
प्याज – 2
टमाटर – 2
दही – 1/2 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 1-2
तेल – 2-3 बड़े चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच (स्वाद अनुसार)
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
हरा धनिया – सजावट के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाही में 1-2 चम्मच तेल गर्म करें और मंगोड़ी को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
- फिर आप बचे तेल में जीरा डालकर चटका लें फिर आप प्याज डालकर गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।
- अब आप अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें। फिर आप टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर भून लें।
- इसके बाद दही डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें।
- जब मसाला और तेल अलग हो जाए तब उसमें भुनी हुई मंगोड़ी डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसमें आप जरूरत के हिसाब से पानी डालें और फिर इसे आप 10-15 मिनट धीमी आंच पर पका लें।
- अब आप गैस बंद कर दें और धनिया से गार्निश करें। आपकी राजस्थानी मंगौड़ी की सब्जी बनकर तैयार है।
इसे आप गरमा गरम रोटी या चावल से सर्व करें।