Rajasthani Recipe: राजस्थान में मक्की की घाट बहुत ही शौक से खाया जाता है। यह यहां का पारंपरिक व्यंजन है, जिसे लोग बहुत ही चाव के साथ खाते हैं। यह मकई के दरदरे आटे और छाछ से मिलकर तैयार किया जाता है। वहीं यह खाने में बहुत टेस्टी होता है और डाइजेशन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। वहीं अगर आप राजस्थान के असली जायके का अनुभव करना चाहते हैं तो इसे आप ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में राजस्थानी मक्की की घाट की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनानेका तरीका।
सामग्री
मक्की का आटा - 1 कप
छाछ - 3 कप
पानी - 1 कप
घी - 1 बड़ा चम्मच
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
हींग - 1/4 छोटा चम्मच
हरी मिर्च - 2
अदरक  - 1 इंच
नमक -स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
हरा धनिया - 1 चम्मच

यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देगा स्वादिष्ट पित्तौड़ का रायता, नोट करें रेसिपी
 विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मक्की का आटा लें।
- इसके बाद इसमें छाछ और पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- फिर अब एक कढ़ाही में घी डालें और इसे गर्म करें। 
- इसके बाद इसमें जीरा और हींग डालकर चटका लें। जीरा चटकने लगे तो हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भून लें।
- फिर आप मक्की का घोल कढ़ाही में डालें और लगातार चलाते रहें।
- फिर धीमी आंच पर 10-15 मिनट के लिए पका लें। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
- अब आप इसमें ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें।