Rajasthani Recipe:गरमा गरम पूरी और सब्जी खाने का मजा ही अलग होता है, लेकिन ज्यादा लोगों का मानना होता है कि ऑयली खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। वहीं स्वाद के आगे इस बात का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में ऐसी रेसिपी बताएंगे जो खाने में टेस्टी तो होती है। साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। राजस्थान में बाजरा मेथी पूरी बहुत ही शौक से खाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाजरा में कई ऐसे तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आज हम आपको इस लेख में जानेंगे बाजरा, मेथी पूरी बनाने की रेसिपी। तो चलिए जानते हैं बाजरा मेथी पूरी बनाने की रेसिपी।

सामग्री 
बाजरे का आटा- दो कप 
मेथी - एक चम्मच 
गेहूं का आटा- एक कप 
नमक - स्वादानुसार 
लाल मिर्च पाउडर - एक चम्मच 
तेल - जरूरत अनुसार 

विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक थाली में बाजार का आटा और गेहूं का आटा मिला लें।
- इसके बाद इसमें आप नमक, लाल मिर्च और कटी हुई मेथी डालकर मिक्स करें।
- अब आप पानी की मदद से आटे को अच्छे तरीके से गूंथ लें।
- फिर आप आटे की छोटी-छोटी लोई तोड़ें और बेलन से बेल लें।

यह भी पढ़ें- Chutney Recipe: धनिया-मिर्च नहीं, अब घर पर बनाएं स्वादिष्ट मटर की चटनी, नोट करें रेसिपी
- इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें।
- वहीं आप तैयार पूरियों को कढ़ाई में डालकर फ्राई  कर लें। आपकी बाजरा, मेथी पूरी बनकर तैयार है। इसे आप आचार, चटनी या सब्जी के साथ सर्व करें।