Rajasthani Recipe: राजस्थान में गर्मी के मौसम में पितोड़ का रायता का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है क्योंकि यह खाने में जितना टेस्टी होता है उतना ही यह पेट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में पितोड़ का रायता के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं पितोड़ के रायता की रेसिपी।
सामग्री
बेसन - 1 कप
पानी - 3 कप
हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - 1 बड़ा चम्मच
ताजा दही - 2 कप
भुना जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
हरी मिर्च - 1
हरा धनिया - गार्निशिंग के लिए
तेल - 1 छोटा चम्मच
चम्मच राई - 1/2 छोटा
जीरा -  1/2 छोटा चम्मच
हींग - चुटकीभर
करी पत्ते - 5

साबुत लाल मिर्च - 1
 विधि
- पितोड़ तैयार करने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर पानी की मदद से पतला घोल बनाएं।
- फिर आप कढ़ाही में तेल गर्म करें और बेसन का घोल डालकर लगातार चलाते हुए पकने दें। 
- इसके बाद मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो गैस धीमी कर दें और 5-7 मिनट तक पकाएं।
- फिर जब मिश्रण पूरी तरह गाढ़ा हो जाए, तब इसे चिकनी थाली या ट्रे में फैलाकर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद मनचाहे चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद आप एक बड़े बर्तन में दही को अच्छी तरह फेंटे। फिर इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें।
- फिर आप कटे हुए पितोड़ के टुकड़े दही में डाल दें।
- अब आप एक छोटे पैन में घी गर्म करें और इसमें राई, जीरा, हींग, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें।
- इस तड़के को रायते के ऊपर डालें और हरे धनिये से गार्निश करें।
आपका पितोड़ का रायता बनकर तैयार है।