Rajasthani Recipe: राजस्थान का खाना दुनिया भर में जाना जाता है। यहां का स्वाद किसी का मन मोह लेता है। वहीं, यहां आपको ऐसी कई पारंपरिक रेसिपीज मिल जाएंगी, जिन्हें बनाने के लिए बहुत कम सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें से एक है बेसन की गोटिया। इसे राजस्थान के अलग-अलग जगहों पर बनाकर खाया जाता है। यह बेसन से तैयार होकर बहुत ही मजेदार बनती है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में राजस्थान की बहुत ही फेमस गोटिया बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़ी थाली में एक कटोरी बेसन लें। उसके बाद एक हाथ से पानी छोड़ते हुए बेसन को गोल-गोल घुमाते हुए गूंदें। इसे आपको 8 से 10 बार करना है। ऐसे में धीरे-धीरे बेसन मूंग दाल के दाने जैसे छोटे-छोटे गोल गोटे का रूप लेने लगता है।

फिर आप कढ़ाई में तेल डालें और उसमें गोटिया डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लें। जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए और इसमें खुशबू आने लगे, तब आप कढ़ाई से इन्हें बाहर निकालकर बर्तन में रख लें।

फिर एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालें। इसमें कटा हुआ अदरक, अदरक-लहसुन और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद इसमें टमाटर, हरी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और कसूरी मेथी डालकर पकने दें। इसे तब तक पकाएं, जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाए।

इसके बाद इसमें तैयार गोटिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें पानी डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तब गैस बंद कर दें। इसके बाद इसमें हरा धनिया डालकर गरमा-गरम बाजरे की रोटी के साथ सर्व करें।