Rajasthani Recipe: भारतीय घर में हर रोज सब्जी बनाई जाती है। बिना सब्जी के दाल या चावल खाना मुश्किल होता है। वहीं कई बार ऐसा होताा है कि घर में कोई भी सब्जी मौजूद नहीं होती है। ऐसे में केवल चटनी बनाने का ही ऑप्शन दिखता है। ऐसे में आज हम आपको राजस्थानी डिश के बारे में बताएंगे जिसे आप बिना सब्जियों के भी तैयार कर सकते हैं और यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। बिना सब्जियों के इस डिश को तैयार करने के लिए आपको सेव चाहिए। इसे आप 10 रुपए के खरीद लें। तो आइए जानते हैं इस डिश के बारे में। 
सामग्री
सरसों के दाने
जीरा
कढ़ी पत्ता/ तेज पत्ता
गरम मसाला
नमक
अदर का पेस्ट 
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कहाड़ी में तेल गर्म करके उसमें जीरा चटका लें।

- इसके बाद आप इसमें सरसों के दानें, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालें।

- अब इसमें अदरक का पेस्ट डालें। सभी चीजों के भुन जाने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल दें।

- अगर घर में टमाटर हैं तो वो भी एड कर सकते हैं। ग्रेवी गाढ़ी है तो आप इसमें पानी भी डाल सकते हैं। इसे 2-3 मिनट पका लें। अब इसके बाद इसमें आप सेव डाल दें। आप सेव की टेस्टी सब्जी तैयार है। 

इस टेस्टी सब्जी को आप रोटी, पराठे और चावल के साथ खा सकते हैं। चावल के साथ यह सब्जी तो और भी टेस्टी लगती है। घर पर कोई सब्जी न हो या आप अकेले हो तो ऐसे में सेव की ये सब्जी बनाना बेस्ट ऑप्शन है।