Rajasthani Recipe: राजस्थान का खाना अपने स्वाद के चलते दुनिया भर में जाना जाता है। यहां आपको हर घर में कई ऐसी विशेष रेसिपी मिलती हैं, जिन्हें लोग बार-बार खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी राजस्थानी खाने का कमाल का फ्लेवर लेना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए राजस्थानी पटौड़ी रोल की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री
बेसन – 1 कप।
हल्दी – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 बड़े चम्मच
पानी – जरूरत के अनुसार
लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
दही – 1 कप
टमाटर की प्यूरी – आधा कप
गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
प्याज – 1

विधि
-इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में बेसन डालें। इसके बाद इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। 
- फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा तैयार करें। ध्यान रखें कि आटा  ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए।
- अब स्टफिंग तैयार करने के लिए एक पैन में थोड़ा सा सूखा नारियल और मूंगफली के दाने डालकर रोस्ट कर लें। 
- इसके बाद इसमें हरी मिर्च और लहसुन डालें। सभी चीजों को हल्का भूनने के बाद दरदरा पीस लें।
- अब बेसन के आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उन्हें पतला बेल लें। इसके ऊपर तैयार मसाला फैलाएं और इसे रोल कर लें। रोल को अच्छी तरह दबाकर शेप दें। इसी तरह सभी रोल तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें- French Fries Recipe: घर पर बनाएं मार्केट जैसे कुरकुरे फ्रेंच फ्राइज, ये है आसान तरीका
- इसके बाद सभी तैयार रोल को स्टीम कर लें। ऐसा करने से बेसन अच्छी तरह सेट हो जाता है और रोल टूटते नहीं हैं।
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर चटका लें। इसके बाद इसमें प्याज और लहसुन डालकर भूनें। अब इसमें दही डालें और हल्दी पाउडर व धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- दही को अच्छी तरह पकाने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर करीब 2 मिनट तक पकाएं। अब इसमें गरम मसाला और आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- जब ग्रेवी में उबाल आ जाए, तो इसमें तैयार बेसन के रोल काटकर डाल दें। इन्हें हल्के हाथ से करीब 3 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
आपके स्वादिष्ट राजस्थानी पाटौड़ी रोल बनकर तैयार हैं। इन्हें गरमागरम सर्व करें और राजस्थानी स्वाद का आनंद लें।