Rajasthani Recipe: राजस्थानी व्यंजन में आपको एक से बढ़कर एक डिश मिल जाएंगी, जो खाने में बहुत ही लाजवाब होती हैं। यह के भोजन के शौकीन आपको देशभर में मिल जाएंगे। ऐसी ही राजस्थान की डिश है मसाला टिक्कड़। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। आज हम आपके लिए मसाला टिक्कड़ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं मसाला टिक्कड़ बनाने की रेसिपी।

सामग्री 

गेहूं का आटा -  1 बाउल
बाजरा का आटा - आधा बाउल 
चने का आटा या बेसन - 1/4 बाउल 
उबले आलू - 2 
बड़ा प्याज - 1 
हरी मिर्च - 1 
हरा धनिया
नमक - 1 चम्मच साबुत धनिया के बीज - 1/4 चम्मच 
दरदरी पिसी सौंफ - आधा चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
अजवाइन -आधा चम्मच
घी - 4 चम्मच 
मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
धनिया पाउडर - 1 चम्मच 
हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच 
कसूरी मेथी - 1 चम्मच 
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में तीनों आटे डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद आप इसमें उबले हुए आलू को कद्दूकस करके और हरी मिर्च, जीरा, अजवाइन डालकर मिक्स कर लें।

- सभी चीजों को मिलाकर आटा गूंथ लें। फिर 5 मिनट के लिए इसे ढक कर रख दें।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: ऐसे बनती है पापड़ मंगौड़ी की सब्जी, आप भी करें ट्राई

- इसके बाद आटे के बड़ी लोई बनाएं और रोटी बेल लें। इसके बाद आप चाकू की मदद से इस पर लंबे-लंबे छेद कर दें और हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर लगाएं।
- फिर इसके बाद आप गैस पर तवा गरम करके दोनों तरफ रोटी सेक लें। इसे पर आप घी लगाकर दोनों तरफ सेक ले। आपकी मसाला टिक्कड़ बनकर तैयार है। इसे आप दही के साथ गरमा गर्म सर्व करें।