Achar Recipe: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर घरों में अचार का सेवन किया जाता है, क्योंकि यह सादे खाने को भी स्वादिष्ट बना देता है। वहीं राजस्थान में गर्मी के मौसम में लसोड़े का अचार काफी ज्यादा शौक से खाया जाता है। ऐसे में लोग इसे दुकान से लाकर खाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इसे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसे खुद बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लसोड़ा का अचार बनाने का तरीका।
सामग्री
लसोड़ा 500 ग्राम
सरसों का तेल – 200 मिली
नमक – 2 बड़े चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटे चम्मच
सौंफ – 2 छोटे चम्मच
मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच
राई – 2 छोटे चम्मच
हींग – 1/4 छोटा चम्मच
विधि
- सबसे पहले लसोड़े को अच्छी तरह धो लें। फिर एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें लसोड़े डालकर 5–7 मिनट तक उबाल लें।
- फिर आप मेथी दाना और राई को हल्का सा भूनकर दरदरा पीस लें।
- फिर अब इसमें सौंफ, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हींग मिक्स करें।
- इसके बाद आप तैयार सरसों के तेल गर्म करके ठंडा कर लें।
-अब आप एक साफ और सूखे बर्तन में लसोड़े डालकर तैयार मसाला और सरसों का तेल डालकर मिला लें।
- जब सभी चीजें अच्छे तरीके से मिल हो जाएं, तो अचार को साफ और सूखे कांच के जार में डालें।
- फिर इसे 3–4 दिनों तक इसे धूप में रखें और रोजाना एक बार सूखे चम्मच से मिक्स करें।
- इसे आप एक सप्ताह तक धूप में रखें। इसके बाद आपका अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा।