Rajasthani Recipe: राजस्थान की कांजी वड़ा पारंपरिक डिश है। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। इसमें दाल के सॉफ्ट, खट्टे-चटपटे वड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। यह टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। यह गट हेल्थ के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। यह पेट को हल्का रखने में मदद करता है। साथ ही आपके पाचन को भी बेहतर बनाता है। ऐसे में आज हम आपके राजस्थानी कांजी वड़ा बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप इसे खुद बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
हरी मिर्च – 2
अदरक – 1 इंच
हींग – 1 चुटकी
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – तलने के लिए
उड़द की दाल – 1/2 कप
पानी – 4-5 कप
सेंधा नमक – स्वादानुसार
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
विधि
-इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में पिसी हुई दाल नमक, हरी मिर्च, अदरक और हींग डालकर घोल तैयार करें। इसे आपको गाढ़ा तैयार करना है।
- अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें और छोटे-छोटे गोल वड़े डालें। इन्हें आप सुनहरे और कुरकुरे होने तक फ्राई कर लें।
-अब आप एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और फिर इसमें उड़द की दाल, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और सेंधा नमक डाल कर अच्छे से मिला लें।
यह भी पढ़ें- Homemade Icecream: गर्मियों में घर पर बनाएं हेल्दी तरबूज आइसक्रीम, जानें आसान रेसिपी
- कांजी को आप हल्का गाढ़ा होने तक उबाल लें फिर आप वड़ों को कांजी में डालें।
आपका कांजी वड़ा बनकर तैयार है।