Rajasthani Recipe: राजस्थान का खाना हर किसी के दिल को भाता है। यहां आपको खाने में एक अलग ही स्वाद मिलेगा। राजस्थान में खाने लोग तो दूर से आते हैं। यहां आपको तरह-तरह के डिशेज मिल जाते हैं। वहीं यहां के लोग भुने टमाटर की चटनी बहुत ही शौक से खाते हैं। ऐसे में आज हम आपको भुने टमाटर की चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप स्टोर करके भी रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भुने टमाटर की चटनी।

सामग्री

टमाटर - 2

धनिया पत्ता - 3-4 बड़े चम्मच

हरी मिर्च -  3-4

अदरक -  1/2 इंच

नमक -  स्वादानुसार

काला नमक - 1/2 छोटी चम्मच

भुना जीरा - आधा  चम्मच

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले गैस पर जाली वाला स्टैंड रखें।

- फिर इसके ऊपर आप दो टमाटर रखकर चिमटे की मदद से घूमा घूमा कर भून लें।

-  इसे आपको काला होने तक भूनना है, फिर टमाटर के भून जाने के बाद इसे आप एक बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें।

- इसके बाद आप फिर आप टमाटर के छिलके हटा लें।

- अब एक मिक्सर जार में भुने,टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, हरा धनिया, नमक, काला नमक, भुना हुआ जीरा डालकर बारीक पीस लें। आपकी भुने टमाटर की चटनी बनकर तैयार है। इसे आप पराठे के साथ खा सकते हैं।