Rajasthani Recipe: दही-लहसुन की चटनी राजस्थान की बहुत ही मशहूर चटनी है। इसे अक्सर शादियों में बनाकर परोसा जाता है। वहीं, कई लोग इसे खाने के साथ खाना पसंद करते हैं। इसका चटपटा और लाजवाब स्वाद हर किसी को पसंद आता है। अगर आप भी घर पर राजस्थानी दही-लहसुन की चटनी बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी की मदद ले सकते हैं। एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार खाना जरूर चाहेंगे। आइए जानते हैं राजस्थानी दही-लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी।

सामग्री
लाल मिर्च – 10।
लहसुन – आधा कप।
साबुत धनिया – 1 इंच का टुकड़ा।
जीरा – 1 चम्मच।
तेल – 3 बड़े चम्मच।
दही – 1 कप।
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा।
काली मिर्च – आधा चम्मच।
नमक – स्वादानुसार।
 विधि
राजस्थानी दही-लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले लाल मिर्च के बीज निकाल लें। इसके बाद मिर्च को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।

अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें साबुत धनिया, जीरा, काली मिर्च और लहसुन डालकर भूनें। जब लहसुन का रंग बदलने लगे, तो इसे कुछ देर और पकाएं। इसके बाद मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।

अब मिक्सर जार में भुना हुआ मसाला, भीगी हुई लाल मिर्च और अदरक डालकर पीस लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर भूनें। फिर तैयार मिर्च और मसाले का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पकाएं।

जब मसाले अच्छी तरह भुन जाएं, तो इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। चटनी को धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकने दें। जब तेल मसालों से अलग होने लगे, तो गैस बंद कर दें।

आपकी स्वादिष्ट राजस्थानी दही-लहसुन की चटनी तैयार है। इसे फ्रिज में रखकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चटनी दाल-चावल, रोटी और पराठे के साथ बेहद लाजवाब लगती है।