Indian Recipe: राजस्थान के खाने का भला कौन शौकीन नहीं होता है। यहां की हर एक रेसिपी बहुत ही स्वादिष्ट होती है।  चाहें वो यहां की दाल बाटी हो या चटनी। यहां की सभी चीजों का जायका काफी मजेदार होता है। वहीं सर्दियां शुरु होने वाली हैं। ऐसे में अदरक लहसुन की चटनी खाने के स्वाद को दोगुना करती है। आज हम आपको राजस्थान की अदरक और लहसुन की चटनी की रेसिपी बनाने का तरीका बताएंगे। यह बहुत ही टेस्टी होती है और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। तो आईए जानते हैं अदरक-लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी।

सामग्री 

लहसुन - 30 कली
सूखी लाल मिर्च - 15
छोटे काचर - 2 
अदरक का टुकड़ा - 4 इंच 
हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच 
साबुत धनिया - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
चम्मम तेल - 4 बड़े 

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले लाल मिर्च के डंठल हटा लें।

- फिर इसके बाद इसे आप गर्म पानी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

यह भी पढ़ें- Tasty Snacks: बचे हुए चावल से बनाएं टेस्टी डिश, शाम की चाय को बनाएं और भी खास

- अब आप एक जार में लहसुन, अदरक,  काचर, सूखे लाल मिर्च और नमक डालकर पीस लें।

-  फिर अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और हल्दी,धनिया और तैयार की हुई चटनी डालकर मिक्स कर लें।

-  अब इसे आप ढक कर कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए पकने दें।

आपकी राजस्थानी चटनी बनकर तैयार है।