Quick Recipe: कई बार ऐसा होता है कि घर में कोई सब्जी नहीं होती है। ऐसे में समझ में नहीं आता कि क्या बनाएं। वहीं, आपकी इस समस्या का हल दही से निकल सकता है। क्योंकि आज हम आपको बहुत ही टेस्टी दही वाली सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है और बनाने में बहुत ही आसान होती है। इसे आप लंच और डिनर में बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस सब्जी को बनाने की रेसिपी।

सामग्री

प्याज - डेढ़ कप
हरी मिर्च - 1
चम्मच तेल - दो बड़े 
जीरा - एक चम्मच 
दही - डेढ़ कप 
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - एक चम्मच 
धनिया पाउडर - एक चम्मच 
गरम मसाला - आधा चम्मच 
नमक - स्वादानुसार
धनिया पत्ती - दो बड़े चम्मच 

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें।
-  इसके बाद एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें। अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
-  इसमें जीरा डालकर चटका लें। अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें। 
- फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह भूनें।
- जब मसाले अच्छी तरह भुन जाएं, तब इसमें फेंटा हुआ दही डाल दें। इसे मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं। 
- अब इसमें धनिया पत्ती डालकर मिला दें। आपकी दही वाली सब्जी तैयार है। इसे आप पराठे या चावल के साथ गरमा-गरम सर्व करें।