Breakfast Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको पोहा, सूजी और दही से टेस्टी नाश्ता बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और यह स्वादिष्ट बनकर तैयार होता है। तो आइए जानते हैं पोहा, सूजी और दही से चीला बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री:
आधा कप पोहा, आधा कप सूजी, आधा कप दही, 2 बड़े चम्मच पानी, जरूरत के अनुसार नमक, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच राई, 1 प्याज, 1 हरी मिर्च, 1 शिमला मिर्च, 1 गाजर और जरूरत के अनुसार तेल।

विधि:
- सबसे पहले पोहा को पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इसमें सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें। तैयार मिश्रण को करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।

- इसके बाद मिश्रण को मिक्सी में डालें और इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें। अब इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें जीरा और राई डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें। ध्यान रखें कि सब्जियों को ज्यादा नहीं पकाना है। अब तैयार सब्जियों को बैटर में डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- चीला बनाने के लिए बैटर में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब तुरंत गर्म तवे पर थोड़ा तेल लगाएं और तैयार बैटर को गोलाकार आकार में डालकर पतला फैला दें।

-  इसे करीब 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद चीले को पलटकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।

तैयार पोहा-सूजी चीले को नारियल की चटनी या अपनी पसंद की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।