Perfect Rajasthani Gatte: अक्सर लोग गट्टे बनाते वक्त कुछ गलतियां कर देते हैं। जिस वजह से गट्टे की सब्जी टेस्टी नहीं बनती है। ऐसे में आज हम आपके साथ गट्टे बनाने की परफेक्ट रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपके गट्टे एकदम सॉफ्ट बनेंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
बेसन - 1 कप
दही - 2 बड़े चम्मच
तेल- 2 बड़े चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्चम
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
अजवाइन - 1 चौथाई चम्मच
हींग -एक चुटकी
नमक - स्वादानुसार
पानी - जरूरत अनुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में बेसन, दही, तेल और सभी मसाले डालें।
- फिर अब इसे अच्छे से मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त लेकिन स्मूद आटा गूंथ लें।
- आपको ध्यान रखना है कि आटा ज्यादा नरम नहीं होना चाहिए, वरना गट्टे उबालते समय टूट सकते हैं।
- गूंथे हुए आटे को बराबर भागों में बांट लें।
- हाथों से लंबी-लंबी पतली रोल बनाएं।
- फिर आप एक बर्तन में पानी उबालें।
- इसके बाद आप उबलते पानी में ये रोल डाल दें और 8–10 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकने के लिए रख दें।
- जब गट्टे ऊपर तैरने लगें, समझ लें कि ये पक गए हैं।
-फिर आप उबले हुए गट्टों को बाहर निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें।
- फिर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आप गट्टों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
इन बातों का रखें ख्याल
- आटे में तेल जरूर डालें, इससे गट्टे सॉफ्ट बनते हैं।
- उबालते समय पानी में नमक डाल सकते हैं, इससे स्वाद बढ़ता है।
- ज्यादा उबालने से गट्टे सख्त हो जाते हैं, इसलिए समय का खास ख्याल रखें।
- गट्टे बनाने के लिए दही सबसे जरूरी होता है। इसे डालने से गट्टे मुलायम और स्वादिष्ट बनते हैं।