Sweet Dish: अक्सर लोग भोजन करने के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप घर पर ही मिल्क केक बना कर खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। आज हम आपको घर पर मिल्क केक बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री

फुल क्रीम दूध - 2 लीटर
नींबू का रस - आधा
चीनी - 1 छोटी कटोरी
इलायची - 4 छोटी 
देसी घी - 5 छोटी चम्मच 

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालकर गर्म करें।

- इसके बाद इसमें नींबू का रस डालें और पानी डालें। दूध को खूब पका लेंं इसे आप तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा न हो जाए।

- इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी डालें और इसे चलाते हुए पकाते रहें। इसे आप तब तक पकाएं जब तक ये मिल्क केक की तरह न दिखने लगे।

- फिर आप एक गहरा बर्तन लें। उसने बटर पेपर लगाएं और फिर इसमें मिल्क केक डाल दें। इसे आप कपड़े में बांधकर 3-4 घंटे के लिए रख दें।

- अब आप इसे सेट होने के लिए 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। आपका मिल्क केक बनकर तैयार है। इसे आप प्लेट में निकाल कर सर्व करें। यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है।