Snack Recipe: इन दिनों मटर का सीजन चल रहा है। वहीं सर्दियों में हरी मटर का सेवन भी काफी किया जाता है। ज्यादातर लोग मटर की सब्जी या मटर पुलाव बनाकर खाते हैं। वहीं आप नाश्ते में मटर और चावल के आटे से कुरकुरी कचौड़ी बनाकर भी खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगती है। एक बार इसे बनाकर खाने के बाद आप समोसे खाने भी भूल जाएंगे। आज आप अगर कुछ चटपटा बनाने का सोच रहे हैं, तो इसे आप ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में मटर और चावल के आटे की कचौड़ी बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
मटर एक कप
हरी मिर्च -2
लहसुन - 3 कली
अदरक - 1 इंच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
सफेद तिल -2 चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
तेल - फ्राई करने के लिए
चावल का आटा - 1 कप
गेहूं का आटा - आधा कप
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मटर को छीलकर धोकर रखें।
- इसके बाद इसे आप जार में डालें। इसके साथ हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, डालकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लें।
- अब आप एक पैन में थोड़ा सा पानी डालें और उसमें कुटी हुई लाल मिर्च, सफेद तिल और नमक डाल दें।
- इसके बाद आप इसमें एक चम्मच तेल डालें और पिसा हुआ का पेस्ट डालें।
- अब आप इसमें चावल का आटा और गेहूं का आटा डाल दें।
- इसे आप लगातार चलाते रहें जब तक सारा पानी सूख न जाए। ऐसा करने के बाद यह आपको नरम आटे की तरह दिखने लगेगा।
यह भी पढ़ें- Leftover Rice Recipe: बचे चावलों से बनाएं स्वादिष्ट पकौड़े, कम समय में तैयार होने वाली आसान रेसिपी
- अब आप इस तैयार मिक्सर को ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब यह ठंडा हो जाए तो हाथों में तेल लगाकर इसकी लोई बना लें। इसके बाद तैयार कचौड़ियों को आप कढ़ाई में तेल गर्म करके एक-एक करके फ्राई कर लें। इसे आपको मीडियम हाई फ्लेम पर 2 मिनट के लिए तलना है। आपकी क्रिस्पी कचौड़ियां बनकर तैयार है। इसे आप चाय या सॉस के साथ सर्व करें।