Besan Recipe: आज हम आपके साथ बेसन की बहुत ही टेस्टी सब्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। वहीं अगर आपके फ्रिज में कोई सब्जी नहीं है, तो ऐसे में आप बेसन की भुर्जी बनाकर खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
बेसन - 1 कप
प्याज -1
टमाटर - 1
हरी मिर्च - 2-3
हल्दी पाउडर -आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
धनिया पाउडर- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल - 2
जीरा -आधा चम्मच
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
पानी - 1/2 कप
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन और पानी डालकर अच्छी तरह घोल बना लें, ताकि इसमें गांठें न रहें।
- इसके बाद आप कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर चटका लें।
- फिर इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन होने तक भूनें।
- फिर अब हरी मिर्च और टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं, जब तक टमाटर नरम न हो जाए।
- इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब तैयार बेसन का घोल धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और धनिया डालकर गार्निश करें।
आपकी बेसन की भुर्जी बनकर तैयार है। इसे आप गर्मा गरम रोटी के साथ सर्व करें।