Rajasthani Recipe: आज हम आपके साथ राजस्थान कि एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप बिना सब्जियों के भी बना सकते हैं। कई बार घर में सब्जियां खत्म हो जाती है और फिर ऐसे हैं समझ नहीं आता कि खाने में क्या बनाया जाए। ऐसी स्थिति में आप राजस्थानी घसेला बना सकते हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। इसे बनने में बहुत ही कम समय लगता है। आज हम आपके साथ राजस्थानी घसेला की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप इसे खुद घर पर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं राजस्थानी घसेला बनाने के बारे में।
सामग्री
तेल - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच 
प्याज - 1
हींग - आधा चम्मच 
हरी मिर्च -1 
हरा प्याज - 1 
हरा धनिया - एक चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार 
विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करें।
- इसके बाद आप इसमें जीरा और हींग डालकर चटका लें।
- अब आप इसमें हरी मिर्च और प्याज डाल दें।

यह भी पढ़ें- Halwa Recipe: इस सर्दी गाजर नहीं, बनाएं स्वादिष्ट मूंगफली का हलवा, हर किसी को आएगा पसंद
- प्याज के सॉफ्ट हो जाने तक इसे पकने दें और तब तक आप एक बाउल में बेसन और पानी डालें। इस अच्छे तरीके से मिला लें।
- इसके बाद इसमें आप लाल मिर्च पाउडर हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें आप कटे हुए प्याज डाल दें।
- तैयार इस मिश्रण को आप कढ़ाई में डालें और इसे चलाते रहें।
- इसे आप 20 मिनट तक चलाते रहें। इसे आपको तब तक चलाना है जब तक की बेसन अच्छी तरीके से पक न जाए।
- अब इसमें आप हरा धनिया डाल दें और इसे आप गरम-गरम रोटी और बूंदी के रायता के साथ सर्व करें।