Achaar Recipe: दाल चावल रोटी जैसे सादे खाने के साथ अगर चटपटा अचार मिल जाए तो यह खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। वहीं सर्दी के मौसम में मूली का अचार खाने के स्वाद को दोगुना करने का काम करता है। यह खाने के टेस्ट को तो बढ़ाता ही है। साथ ही पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। वहीं इस आचार की सबसे अच्छे बात होती है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इससे आप बहुत आसानी से मिनटों में तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको मूली के अचार बनाने की रेसिपी बताएंगे। जिसकी मदद से आप खुद मूली का अचार तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं झटपट मूली का अचार बनाने का तरीका।
सामग्री
ताजी मूली -आधा किलो
सरसों का तेल - आधा कप
राई - एक चम्मच
सौंफ - एक चम्मच
मेथी दाना - एक चम्मच
कलौंजी - एक चम्मच
हल्दी - एक चम्मच
लाल मिर्च - एक चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
नींबू का रस या सिरका
विधि
-इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मूली को छीलकर अपनी पसंद के शेप में काट लें।
- इसके बाद आप मूली को कुछ घंटे के लिए धूप में सूखने के लिए रख दें।
- आपको मूली के अंदर बिल्कुल भी नमी नहीं रखनी है, नहीं तो अचार खराब होने का डर रहता है।
- इसके बाद आप एक पेन में सौंफ, राई और मेखी के दोनों को भून लें।
- इसके बाद इसे आप दरदरा पीस लें।
- अब आप सरसों का तेल गर्म करें और उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर एक बर्तन में सूखी हुई मूली डालें। उसमें पिसा हुआ मसाला डालें।
- इसके साथ हल्दी, लाल मिर्च, नमक और कलौंजी दाल दें।
- अब आप इसके ऊपर गुनगुना तेल डालें और नींबू का रस या सिरका डालकर अच्छे तरीके से मिला लें।
- आपका मूली का अचार बनकर तैयार है। इसे आप तुरंत भी खा सकते हैं। नहीं को इसे आप स्टोर करके रख सकते हैं। 1 से 2 दिन बाद इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।