Lemon Pickle: नींबू का अचार खाने के स्वाद को दोगुना करने का काम करता है। वहीं ज्यादातर लोग इसे मार्केट से लाकर खाते हैं। ऐसे में आपकी मदद के लिए आज हम आपको नींबू का अचार डालने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप खुद नींबू का अचार बना सकते हैं।

सामग्री

नींबू – 10 से 12

नमक – 4 बड़े चम्मच

हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटे चम्मच

सौंफ – 2 छोटे चम्मच

मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच

राई (सरसों) – 2 छोटे चम्मच

हींग – 1/4 छोटा चम्मच

सरसों का तेल – 1/2 कप

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले नींबू को अच्छी तरह धोकर सूखा लें।

- फिर इसके बाद आप  सभी नींबू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज निकाल दें।

- इसके बाद आप एक बड़े बाउल में नींबू के टुकड़े डालें और इसमें नमक और हल्दी मिलाकर 2 से 3 दिन के लिए ढककर रखें।

- अब मेथी दाना, सौंफ और राई को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें।

- इसके बाद आप एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें और ठंडा होने दें।

- फिर आप नींबू में लाल मिर्च, भुने मसाले, हींग और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- अब आप तैयार अचार को साफ और सूखे कांच के जार में डालें।

- इसके बाद आप जार को 4 से 5 दिन तक धूप में रखें। आपका नींबू का अचार बनकर तैयार हो जाएगा।