Leftover Rice Recipe: अक्सर महिलाएं बचे हुए चावलों को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि इनका क्या किया जाए। किसी को भी खाना फेंकते हुए अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में आप बचे हुए चावल से चटपटे पराठे बना सकते हैं। आज हम आपके बच्चे हुए चावल से पराठे बनाने की रेसिपी शेयर करेंगे यह बहुत ही टेस्टी बनकर तैयार होते हैं तो चलिए जानते हैं बचे हुए चावलों से टेस्टी पराठे बनाने की रेसिपी।

सामग्री

गेहूं का आटा -2 कप (300 ग्राम)
नमक - स्वादानुसार
तेल -1 चम्मच
जीरा - आधी चम्मच
अदरक -1 चम्मच 
हरी मिर्च -1
हल्दी पाउडर - ¼ चम्मच
धनिया पाउडर -½ चम्मच
चावल - 1 कप (बचे हुए)
लाल मिर्च - ¼ चम्मच
अमचूर पाउडर - ¼  चम्मच
गरम मसाला- आधी चम्मच
हरा धनिया - 1-2 बड़े चम्मच

विधि

- इसके लिए आप सबसे पहले गेहूं का आटा में नमक, तेल डालकर आटा गूंथ लें।

- फिर अब आप एक पेन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा,अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर भून लें।

- अब इसमें आप बचे हुए चावल लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स करें।

- अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें और हरा धनिया डालकर इसे 2 मिनट के लिए भून लें।

- आपकी स्टफिंग बन कर तैयार है। अब आप आटे की लोई लें और उसके थोड़ा बेलें। इसके बाद आप इसके अंदर स्टफिंग डाल कर भरें।

- इसे आप बंद करके इसे बेल लें।

-  तवा गर्म करके घी की मदद से दोनों तरफ से अच्छे तरह से सेक लें। आपके बचे हुए चावल के पराठे बनकर तैयार हैं।