Lefover Dal Recipe: अक्सर बची हुई दाल को लेकर महिलाएं चिंतित रहती है, कि इसका क्या किया जाए। वहीं कुछ महिलाएं बची हुई दाल को फेंक देती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बची हुई दाल से पराठे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
बची हुई दाल – 1 कप
गेहूं का आटा – 2 कप
प्याज – 1
हरी मिर्च – 1-2
अदरक – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
अजवाइन – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – स्वाद अनुसार
नमक – जरूरत अनुसार
घी – पराठा सेंकने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप एक बाउल में गेहूं का आटा लें। इसमें बची हुई दाल डालें और पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें।
- अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब आप आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और बेलन से पराठे की तरह बेल लें।
- इसके बाद आर तवा गरम करें और पराठे को दोनों तरफ से घी लगाकर गोल्डन होने तक सेंक लें।
आपके दाल के पराठे बनकर तैयार है। इसे आप दही या अचार के साथ सर्व करें।