Kitchen Hacks: कटहल की सब्जी जितनी खाने में मजेदार होती है, इतनी ही छीलना-काटना मुश्किल भरा काम होता है। ऐसे में आप ऐसी महिलाएं से पूरा खरीदने से बचते हैं, क्योंकि इसे काटने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कटहल को काटने से इसका रस हाथों पर चिपक जाता है, जो जल्दी हटता नहीं है। ऐसे में कटहल को काटना बहुत मुश्किल होता है।

इस बीच आपकी मदद के लिए हम आपके बिना हाथ चिपचिपा किए हुए कटहल काटने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में। सबसे ज्यादा परेशानी चाकू पर चिपकने वाले दूध के कारण होती है। ऐसे में आप इसके लिए कटहल को काटने से पहले चाकू के ब्लेड पर थोड़े से तेल लगा दें। इससे दूध चाकू पर नहीं लगेगा। बस ध्यान रखें कि हैंडल पर तेल न लगे, क्योंकि हैंडल पर तेल लगाने से चाकू बार-बार फिसलने लगेगा।

कुछ लोग क्या करते हैं, कुछ लोग कटिंग करते समय दोनों हाथों पर तेल लगा लेते हैं, जो कि तरीका सही नहीं है। जब दोनों हाथों में तेल लगा होता है, तो कटहल काटते समय चाकू हाथ से फिसलने लगता है। इसलिए आप जिस हाथ से कटहल को पकड़ना है, उसी हाथ पर तेल लगाएं। दोनों हाथों पर तेल न लगाएं।

अगर आप पहली बार कटहल काट रहे हैं, तो इसके लिए पूरा काटने की कोशिश न करें। इससे इसका चिपचिपा रस हर जगह फैल सकता है। इसलिए कोशिश करें कि पहले कटहल को दो हिस्सों में काटें और फिर इन दो हिस्सों को चार हिस्सों में कर लें और इसी तरह काटते जाएं।

कोशिश करें कि अंदर का जो मोटा या सफेद हिस्सा है, उसे आप जल्दी निकाल दें, क्योंकि इसी में चिपचिपा रस होता है। कई लोग कटहल काटने के तुरंत बाद हाथों को धो लेते हैं। आपको ऐसा नहीं करना है। हाथों को धोने से पहले हाथों पर आप थोड़ा सा कुकिंग ऑयल लगा लें। इससे आपके हाथों की चिपचिपाहट को साफ करना आसान हो जाएगा। तेल से मलने के बाद हाथों को किसी कपड़े या पेपर टॉवल से पोंछ लें। इसके बाद आप साबुन से अच्छी तरीके से हाथ धो लें।