Kids Tiffin Ideas: चुकंदर सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। वहीं बच्चे इसे खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप आलू और चुकंदर का पराठा बना कर खा सकते हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी तो होता ही है,। साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। ऐसे में आज हम आपको आलू और चुकंदर का पराठा बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप बच्चों को लंच में पैक करके भी दे सकते हैं, तो चलिए जानते हैं आलू और चुकंदर का पराठा बनाने का तरीका।
सामग्री
गेहूं का आटा – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 छोटा चम्मच
उबले हुए आलू – 3
कद्दूकस किया हुआ चुकंदर – 1
हरी मिर्च -1
अदरक – 1 इंच
धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
घी – पराठा सेकने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक और थोड़ा सा तेल डालकर आता गूंथ लें।
- फिर इसे आप 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब आप एक बाउल में मैश किए हुए आलू और कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें।
- इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप आटे की लोइयां तोड़कर बेलें और उसमें 2–3 चम्मच स्टफिंग भरें।
- फिर आप किनारों को बंद करके हल्के हाथों से गोल पराठा बेल लें।
- अब आप इसे गर्म तवे पर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छे से सेक लें। आपके आलू चुकंदर पराठे बनकर तैयार हैं