Urad Dal Halwa: ज्यादातर लोग मीठा खाने की इच्छा पूरी करने के लिए सूजी का हलवा बनाकर खाते हैं। लेकिन एक ही तरह का हलवा बार-बार खाकर लोग बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में उड़द दाल का हलवा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
उड़द दाल - 1 कप
दूध - 1 कप
चीनी - 1 कप
घी - 1 कप
इलायची पाउडर - 1 चम्मच
काजू और बादाम की कतरन - 4 चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले उड़द दाल को पानी से निकालकर मिक्सर में बारीक पीस लें।
- अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें पिसी हुई उड़द दाल डालें और धीमी आंच पर गुलाबी रंग होने तक भून लें।
- फिर इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, चीनी, काजू और बादाम की कतरन डालकर 4 से 5 मिनट तक भूनें।
- अब मिश्रण में दूध डालें और लगातार चलाते हुए अच्छी तरह पकाएं। हलवे को गुलाबी रंग आने तक भूनते रहें।
जब हलवा अच्छी तरह तैयार हो जाए, तब इसे गर्मागर्म परोसें और स्वाद का आनंद लें।