Indian Street Food Guide: जब भी लोग किसी शहर को एक्सप्लोर करने जाएं तो वहां के असली जायको को जरूर टेस्ट करें। कई बार देखा जाता है कि टूरिस्ट महंगे रेस्टोरेंट के चक्कर में बहुत ज्यादा पैसे खर्च कर देते हैं, लेकिन असली और देसी स्वाद नहीं चख पाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी भी जगह जाते हैं और वहां के असली खानपान का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी रखना चाहिए। ऐसे में आज हम इस लेख में जानेंगे कि टूरिस्ट बनकर आप कैसे लोकल फूड का लुत्फ उठा सकते हैं और जगह को कैसे बेहतर तरीके से एक्सप्लोर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

लोकल लोगों से पूछकर ऐसे चखें असली स्वाद

आपको बता दें कि किसी भी जगह की खाने की सबसे सही जानकारी वहां के लोकल लोगों के पास होती है। ऐसे में आप फूड ऐप्स पर पूरी तरह भरोसा न करें, बल्कि ऑटो वाले, टैक्सी ड्राइवर या होटल स्टाफ से वहां के अच्छे खाने के ठिकानों के बारे में जानकारी लें। ऐसे में आप उनसे पूछ सकते हैं कि सुबह, शाम या स्नैक्स के लिए लोग कहां जाते हैं। उनके बताए हुए छोटे-छोटे ठिकानों पर जाकर आप बेहतरीन और असली स्वाद का अनुभव कर सकते हैं।

आजकल हर शहर में लोकल फूड ब्लॉगर्स भी होते हैं। ऐसे में अगर आप इंस्टाग्राम चलाते हैं, तो यात्रा पर जाने से पहले उस शहर के बारे में इंस्टाग्राम पर सर्च करें और शहर के नाम के साथ “food” या “street food” हैशटैग लगाकर चेक करें। आप वहां के ब्लॉगर्स की पोस्ट और वीडियो देखकर बेहतरीन जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Jodhpur Tourist Places: पिकनिक, फोटोग्राफी और सैर के लिए बेस्ट है जोधपुर का मंडोर गार्डन, हर साल पहुंचते हैं हजारों पर्यटक

सबसे बेहतरीन तरीका यह है कि आप खुद पैदल निकलकर नई-नई गलियों को एक्सप्लोर करें। इससे आप शहर के असली स्वाद और संस्कृति को करीब से समझ पाएंगे। अक्सर पुराने बाजारों, कॉलेज के आसपास या रेलवे स्टेशन के पास आपको कई बेहतरीन और सस्ते लेकिन स्वादिष्ट फूड आइटम मिल जाते हैं।