Burfi Recipe: अक्सर लोगों का मीठा खाने के क्रेविंग होती है। ऐसे में लोग बाहर के खाने की चीजों को लाकर खाते हैं, जोकि सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए बहुत ही टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर खा सकते हैं। आज मैं आपके साथ बेसन की बर्फी की रेसिपी शेयर करेंगे जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है और बनाने में उतनी आसान। यह बेसन की बर्फी हर किसी को पसंद आती है। इसे आप एक बार बनाकर कई दिन तक स्टोर करके खा सकते हैं क्योंकि ये जल्दी खराब नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं बर्फी बनाने की रेसिपी के बारे में।
सामग्री
बेसन - एक कप
चीनी - एक कप
घी - आधा कप
पानी - आधा कप
दूध - बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - आधा चम्मच
ड्राई फ्रूट्स - गार्निशिंग के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कढ़ाई में घी गर्म करें।
- इसके बाद उसमें आप बेसन डालकर भून लें।
- आपको इसे तब तक भूनना है जब तक इसमें खुशबू न आने लगे और इसका कलर चेंज न हो जाए। इसके बाद आप इसे धीमी आंच पर पकाएं।
- बेसन का कलर सुनहरा होते ही इसमें आप दूध डालकर मिक्स करें। ऐसा करने से बेसन का टेक्सचर दानेदार हो जाएगा।
- अब आपको इसे ठंडा होने के लिए साइड में रखना है।
- अब आप दूसरी तरफ चाशनी तैयार करें। इसके लिए आप एक कढ़ाई में पानी और चीनी डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें।
- आपको इसे लगातार चलाते रहना है ताकि यह जल्दी से चिपके नहीं।
- फिर अब आप चाशनी और बेसन दोनों को अच्छे तरीके से मिक्स कर लें।
- आपको दोनों को अच्छे तरीके से चलाते हुए मिक्स करना है, ताकि इसमें कोई भी गिल्ठी न बने।
- अब आप इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद इसे आप सेट होने के लिए एक प्लेट में रख दें।
- इसके लिए आपको पहले प्लेट में घी लगाना है और अच्छी तरीके से घी लगाने के बाद इस पर प्लेट में मिक्सर डालकर सेट करें।
- फिर अब आप ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल दें और आगे से हल्के हाथों से दबा दबा कर सेट करने के लिए रखें।
- ठंडा होने के बाद आप अपनी मनपसंद की शेप में काट लें।
आपकी बेसन की बर्फी बनकर तैयार है। इसे आप स्टोर करके भी खा सकते हैं।