Homemade Kulfi: गर्मी आते ही हर किसी का मन आइसक्रीम और कुल्फी खाने का करता है। वहीं मार्केट में मिलने वाली कुल्फी और आइसक्रीम सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ऐसे में आप घर पर स्वादिष्ट कुल्फी बनाकर खा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में घर पर ही कुल्फी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से कुल्फी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं घर पर कुल्फी बनाने की आसान विधि।
सामग्री
फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
चीनी - आधा कप
मावा - 1/4 कप 
कॉर्न फ्लोर - 2 बड़े चम्मच 
इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच 
पिस्ता और बादाम - 2 बड़े चम्मच कटे हुए 
केसर के धागे
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें।
- फिर आप दूध को लगातार चलाते हुए आधा होने तक पकाएं।
- अब आप एक छोटे बाउल में कॉर्न फ्लोर को थोड़ा ठंडा दूध डालकर घोल लें।
-  इसके बाद अब इस घोल को उबलते दूध में डालें और लगातार चलाते रहें।
- फिर आर इसके बाद चीनी, मावा, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
- अब इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
- फिर तैयार मिश्रण को कुल्फी मोल्ड या छोटे गिलास में भर दें।
- इसके बाद इसे आप 6 से 8 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।
कुल्फी जमने के बाद मोल्ड से निकालें और ठंडी-ठंडी सर्व करें।