Homemade Doughnut: आजकल मार्केट में खाने की तरह-तरह आइटम देखने को मिल जाती है, जिसको लेकर बच्चे काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। वही आजकल के बच्चे घर की चीज खाने की बजाए बाहर की चीज खाना ज्यादा पसंद करते हैं। आजकल चॉकलेट, पेस्ट्रीज, डोनट जैसी चीजें बच्चों की पहली पसंद बन चुकी हैं, जो कि सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक होते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर पर आटा डोनट बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बिना मैदा की भी बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर आटा डोनट बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
गेहूं का आटा - 1 कप
चीनी - 2 बड़े चम्मच
दूध - आधा कप
बेकिंग पाउडर - 1 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1 चौथाई चम्मच
मक्खन या तेल - 1 बड़ा चम्मच
वनीला एसेंस - 1 चम्मच
नमक - 1 चुटकी
तेल - तलने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद अब इसमें चीनी, दूध, मक्खन और वनीला एसेंस डालें और नरम आटा गूंथ लें। आटा गूंथते वक्त ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त न हो।
यह भी पढ़ें- Healthy Eating Tips: ब्रांड नहीं, लेबल देखें, पैक्ड फूड खरीदते समय जरूर चेक करें ये चीजें
- फिर आप तैयार आटे को बेल लें और किसी गोल कटर से डोनट का शेप दें
- इसके बाद आप कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर डोनट्स को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
फिर आफ डोनट्स को चॉकलेट सॉस में डिप करें। आपके डोनट बनकर तैयार हैं।