Holi Special: होली का त्योहार जल्दी आने वाला है। ऐसे में ज्यादातर घरों में पापड़ और चिप्स बनाए जाते हैं। वही त्यौहार के मौके पर घर आने वाले मेहमानों को पापड़ और गुजिया खाने के लिए दी जाती हैं। ऐसे में महिलाएं अलग-अलग तरह के पापड़ बनाती हैं। वहीं सबसे ज्यादा साबूदाना के पापड़ लोग शौक से खाते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होते हैं। इसके साथ ही इन पापड़ों की खासियत होती है कि इनमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है और इन्हें फ्राई करने के बाद उनका साइज डबल हो जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए इस लेख में साबूदाना पापड़ बनाने की रेसिपी बताएंगे। जिसकी मदद से आप आसानी से साबूदाने पापड़ घर पर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
जानें साबूदाना पापड़ बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले साबूदाना को रात भर भिगोकर रख दें। फिर आप अगले दिन भी बड़े से बर्तन में पानी डालकर साबूदाना उबालने के लिए रखें। साबूदाना को उबालते वक्त इसमें नमक भी डाल दें। अब आप इस मीडियम आंच पर चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक की साबूदाना पूरी तरह गल न जाए। इसे आपको लगातार चलाते रहना है। फिर आप गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
ऐसे बनाएं पापड़
जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें जीरा या चिल्ली फ्लेक्स मिला दें। इसके बाद आप एक साथ प्लास्टिक शीट पर तेल लगाएं और चम्मच की मदद से मोटा छोटा घोल डालें और इससे आप हल्का फैला दें। इसे आपको दो दिन तक तेज धूप में रखकर सुखाना है।
इन बातों का रखें ख्याल
वहीं आपको ध्यान रखना है कि साबूदाना को भिगोते समय सिर्फ पानी उतना डालना है जितना कि साबूदाना डूब जाए। भीगे हुए साबूदाने में नमक और जीरा मिलाकर रख लें। एक शेप के पापड़ बनाने के लिए आप का इस्तेमाल करें। साबूदाना को गोल शेप में बनाने के लिए आप चम्मच की मदद से चूड़ियों के अंदर साबूदाने की पतली से परत फैलाएं और बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसके ऊपर छलनी रखें। फिर आप साबूदाने भरी चूड़ियों को छलनी पर रख दें। इसके बाद आप इसका ढक्कन लगा दें। अब आपको 1-2 मिनट के लिए भाप लगाना है। फिर प्लास्टिक शीट पर रखकर धूप में सुखा लें।