Holi Recipe: होली के मौके पर रंग खेलने के साथ साथ घरों में कई सारे पकवान भी बनाए जाते हैं जिसमें वेज- नोन वेज सभी डिश शामिल होती हैं। ऐसे में वेज खाने वालों के लिए कटहल की सब्जी बनाना बेस्ट ऑप्शन है। कटहल की सब्जी खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। वहीं आज हम आपको इस लेख में केले की सब्जी बनाने की बहुत ही टेस्टी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कटहल की सब्जी बनाने की रेसिपी के बारे में।
सामग्री 
कटहल - आधा किलो 
सरसों का तेल - दो बड़े चम्मच 
नमक- स्वाद अनुसार 
हल्दी - आधा चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - एक चम्मच 
धनिया पाउडर - एक चम्मच 
तेजपत्ता - 2
काली मिर्च - 4
लॉन्ग - 3
दालचीनी - 1 इंच 
बड़ी इलायची -2
प्याज 1
अदरक-लहसुन का पेस्ट - दो बड़े चम्मच 
दही - दो चम्मच 
गरम मसाला -आधा चम्मच 
देसी घी - आधा चम्मच 
हरा धनिया - दो बड़े चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कटहल को चाकू पर सरसों का तेल लगाकर मीडियम शेप में काट लें।
- इसके बाद इसे धोकर नमक और हल्दी डालकर कुकर में उबलने के लिए रख दें और एक सिटी आने के बाद गैस बंद कर दें।
- अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें कटहल को डालकर डीप फ्राई कर लें। 
- अब आप कढ़ाई में तेज पत्ता, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी और बड़ी इलायची डालकर चटका लें।
- फिर अब आप इसमें कटा हुआ प्याज डाल दें। इसे आप ब्राउन होने तक भून लें।
- इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ सेकेंड्स के लिए भून लें।
- इसके बाद इसमें आप हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पानी डालकर भून लें। जब मसाले से तेल अलग हो जाए तो इसमें आप फेंटा हुआ दही डाल दें।
- अब आप इसे कुछ सेकंड्स के लिए पकने दें। अब आप इसमें कटहल डालें और 5 मिनट तक मसाले के साथ ही पकने दें।
- इसके बाद आप इसमें आधा कप पानी डालकर 10 मिनट के लिए ढक कर पकाएं।
- तय समय के बाद इसमें आप देसी घी और गरम मसाला डालकर एक दो सेकेंड्स के लिए चलाएं और फिर गैस बंद कर दें। 
आपकी कटहल की सब्जी बनकर तैयार है। इसमें आप हरा धनिया डालकर गरमा गरम रोटी के साथ सर्व करें।