Healthy Breakfast Idea: मूंग की दाल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। दाल, खिचड़ी या अन्य कई व्यंजनों के रूप में इसे खाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी मूंग दाल का पराठा खाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। एक बार आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें, क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। मूंग दाल का पराठा सुबह के हेल्दी नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे आप चटनी या अचार के साथ खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
मूंग दाल - आधा कप
हरी मिर्च 1-2
अदरक 1 इंच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
हल्दी पाउडर आधा चम्मच
अमचूर पाउडर - 1 चम्मच
सरसों का तेल - 2 बड़े चम्मच
कसूरी मेथी - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धोकर 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे मिक्सर में पीस लें।
- अब एक बड़े बर्तन में पिसी हुई दाल लें और उसमें नमक, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। आटे को 20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वह सेट हो जाए।
- इसके बाद आटे की लोइयां बनाएं और बेलकर पराठा तैयार करें। गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
- जब पराठा अच्छे से पक जाए, तो इसे चटनी या अचार के साथ गरमा-गरम सर्व करें।