Nimona Recipe : सर्दियों के मौसम में अगर कुछ देसी और चटपटा खाने का मन हो तो निमोना से बेहतर विकल्प कम ही मिलते हैं। हरी मटर से बनने वाली यह पारंपरिक डिश अपने खास मसालों और देसी अंदाज के लिए जानी जाती है। उत्तर भारत के कई घरों में यह खास मौके पर बनाई जाती है, लेकिन अब यह धीरे-धीरे हर किचन की पसंद बनती जा रही है। निमोना की खासियत यह है कि इसे साधारण कढ़ाही में भी बेहद स्वादिष्ट तरीके से तैयार किया जा सकता है।
सामग्री
हरी मटर, हींग, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला,आलू, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, जीरा, नमक, तेल या घी, हरा धनिया।
बनाने की विधि
•हरी मटर को थोड़ा दरदरा पीस ले इसके दाने थोड़े बहुत रहने दें
•गर्म कढ़ाई में तेल या फिर घी को डालें। उसमें जीरा और हींग डालें।
•फिर बारीक कटी अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें।
•अब इसमें टमाटर डालकर टमाटर को पकाए।
•फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया, हल्दी और नमक को डालकर थोड़ी देर पकाएं। जब तक की मसाला तेल ना छोड़ दे।
•इसके बाद इसमें कटे हुए आलू को डालें और दो-तीन मिनट तक सुनहरा होने तक भुन लें।पिसी हुई मटर डालें और मध्यम आंच पर अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं।
•अपने हिसाब से इसमें पानी डालें और निमोना गाढ़ा होने तक पकाएं। इसको तब तक पकाएं जब तक आलू अच्छी तरीके से खाने लायक पक न जाए।
•इसमें हरा धनिया और गरम मसाला डालकर निमोना को 2 मिनट और पकाए। इसको आप रोटी, पराठा या फिर चावल के साथ खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें...Vinegar Mooli Recipe : सर्दियों में जरूर ट्राय करें सिरके वाली मूली, यह है बनाने का तरीका