Gond Laddu: आज के समय में गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के चलते शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होना बहुत ही आम समस्या हो गई है। वहीं, ऐसे में अक्सर जोड़ों और हड्डियों से कट-कट आवाज आने की समस्या होने लगती है। विटामिन डी और कैल्शियम की कमी के चलते कमर दर्द, घुटनों में जकड़न और दिनभर थकान महसूस होना आम बात हो जाती है। वहीं, अगर आप भी इसी तरह की किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में बहुत ही पुराना और आजमाया हुआ नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही कारगर साबित होता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
हम आपको बता दें कि आप गेहूं के आटे में गोंद और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर घर पर गोंद के लड्डू तैयार कर सकते हैं, जो आपकी हड्डियों के ग्रीस को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में आपकी जोड़ों के दर्द और कमर दर्द की समस्या से राहत मिलती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
सामग्री
गेहूं का आटा - एक कप
गोंद - आधा कप
बादाम और काजू - एक कप
सूखा नारियल - आधा कप
देसी घी- एक कप
मखाना पाउडर - डेढ़ कप
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले देसी घी गर्म करें। उसके बाद इसमें गोंद को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लें। इसे आपको तब तक भूनना है, जब तक कि गोंद फूलने के बाद सफेद और क्रिस्पी न हो जाए।
- इसके बाद बचे हुए घी में काजू, बादाम और सूखे नारियल को सुनहरा होने तक भून लें और निकालकर रख दें।
- अब आप भुने हुए गोंद को ठंडा करके दरदरा कूट लें। इसे आप हाथों से ही क्रश करें, मिक्सी में न पीसें। फिर कड़ाही में थोड़ा घी डालें और इसमें एक कप गेहूं का आटा डालकर अच्छी तरह से गोल्डन होने तक भून लें।
- अब इसमें पिसा हुआ गोंद और मखाना पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और फिर तैयार मिश्रण को इसमें डाल दें।
- अब सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। जब मिश्रण हल्का गुनगुना हो जाए, तब हाथों की मदद से मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्सों के लड्डू बनाकर कंटेनर में रख लें।
- इसे आपको हर रोज एक से दो लड्डू एक गिलास गर्म दूध के साथ लेना है।