Rajasthani Recipe:राजस्थान का खाना पूरे देश में जाना जाता है। यहां देश-विदेश से लोग घूमने आते हैं। जहां राजस्थान अपने संस्कृति के लिए के पूरी दुनिया में जाना जाता है। वहीं यहां का पारंपरिक खाना सभी को अपना दिवाना बना देता है। यहां आपको कई पारंपरिक रेसिपी मिल जाएंगी, जो केवल राजस्थान के लोगों को ही पता होती है। वहीं सर्दियों में राजस्थान के लोग कई खास डिश बनाकर खाते हैं जिसमें से एक है फलोदी। यह ड्राई फ्रूट, गोंद जैसे चीजों से मिलकर बनती है। यह काफी स्वादिष्ट होती है। साथ ही यह सदियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। यह एक मारवाड़ी डिश है। वहीं मगध के नाम से भी जाना जाती है। तो चलिए जानते हैं फलोदी बनाने की रेसिपी।

सामग्री

गेहूं का आटा- तीन चौथाई कप

 देसी घी- आधा कप

गोंद - एक बड़ा चम्मच

बदाम - 20

काली मिर्च - 2 दरदरी पिसी हुई

 सौंफ पाउडर - दो चम्मच

ड्राई फ्रूट्स - गार्निशिंग के लिए

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर गर्म करें।

- इसके बाद इसमें आप आटा डालकर 15 मिनट के लिए भून लें। भूनते वक्त इसे आप लगातार चलाते रहें।

- अब एक दूसरी कढ़ाई में बचा हुआ घी डालें और इसमें गोंद डालकर भून लें।

- जब गोंद अच्छे तरीके से फूल जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें।

- इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसे आप क्रश कर लें।

- फिर आप भुने हुए आटे में क्रश किए हुए गोंद डालकर मिला लें और कुछ देर तक चलाएं। इसके बाद बाकी के ड्राई फ्रूट्स पर डाल दें और गैस बंद कर दें।

- अब इसमें आप काली मिर्च और सौंफ पाउडर अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर इसके ठंडा होने के बाद इसमें आप बूरा मिलाएं और फिर सभी चीजों को डालकर अच्छी तरीके से मिला दें। इसके बाद आप तैयार मिक्सर को एक प्लेट में डालें और गार्निशिंग के लिए ड्राई फ्रूट्स डाल दें।