French Fries Recipe: बच्चे हों या बड़े, सभी को फ्रेंच फ्राइज खाना पसंद होता है। खासकर बच्चे बाहर के फ्रेंच फ्राइज खाना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि घर पर बने फ्रेंच फ्राइज मार्केट जैसे कुरकुरे नहीं होते। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर भी मार्केट जैसे कुरकुरे फ्रेंच फ्राइज बना सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर फ्रेंच फ्राइज बनाने का आसान तरीका।

फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सामग्री

फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़ा आलू लेना है। इसके बाद आलू को छीलकर लंबे और पतले आकार में काट लें। कटे हुए आलू को पानी में करीब 2 मिनट के लिए डालकर रखें। इसके बाद इन्हें अच्छी तरह धो लें।

अब एक कढ़ाई में पर्याप्त मात्रा में तेल डालकर गर्म करें। तेल इतना होना चाहिए कि आलू अच्छी तरह डीप फ्राई हो सकें। तेल गर्म होने के बाद लंबे कटे हुए आलू इसमें डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि आलू अच्छी तरह फ्राई हो सकें।

आलू को तेज आंच पर गोल्डन और कुरकुरा होने तक फ्राई करें। इसके बाद इन्हें तेल से निकालकर अतिरिक्त तेल सोखने के लिए कुछ देर रखें।

अब फ्रेंच फ्राइज के ऊपर एक चुटकी हल्दी, थोड़ा सा काला नमक, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

आपके कुरकुरे फ्रेंच फ्राइज बनकर तैयार हैं। इन्हें गरमा-गरम सर्व करें और परिवार के साथ स्वाद का आनंद लें।