Easy Dal Tadka Recipe: दाल-चावल ज्यादातर लोगों का पसंदीदा खाना होता है। वहीं, अगर थकान भरे दिन के बाद गरमा-गरम दाल-चावल मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में देखा जाता है कि ज्यादातर लोगों को अरहर की दाल खाना पसंद होती है। वहीं, कुछ लोग बार-बार वही दाल खाकर बोर हो जाते हैं। अगर आप भी उनमें शामिल हैं, तो इस बार अरहर की दाल को अलग तरीके से बनाकर खा सकते हैं। आज हम आपको ढाबा स्टाइल दाल तड़का की रेसिपी बताएंगे, जो आपके खाने का स्वाद और भी बढ़ा देगी। तो चलिए जानते हैं ढाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने का तरीका।

ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल दाल तड़का
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें हींग और जीरा डालकर तड़काएं। अब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भून लें। इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं। 

यह भी पढ़ें- Snack Recipe Idea: बार-बार खाने का करेगा मन, मिनटों में बनाएं कुरकुरे स्वीट कॉर्न कबाब
जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब इसमें पहले से उबली हुई अरहर की दाल डालकर अच्छी तरह मिला लें। आखिर में हरे धनिये से गार्निश करके गरमा-गरम दाल सर्व करें। चाहें तो ऊपर से देसी घी में लाल मिर्च का तड़का भी लगा सकते हैं। आपकी स्वादिष्ट ढाबा स्टाइल दाल तड़का तैयार है।