Dal Cooking Tips: भारतीय घरों में दाल एक ऐसा हिस्सा है, जो हर दूसरे या तीसरे दिन तरह-तरह के रूप में थाली में नजर आ जाती है। वहीं, दाल बनाना आसान तो होता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि प्रेशर कुकर में कई सीटी आने के बाद भी दाल गलती नहीं है। ऐसे में दाल को पकाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। वहीं, इस तरह की परेशानी में इसका टेक्सचर और स्वाद भी बदल जाता है।
ऐसे में आपको बता दें कि दाल पकाते वक्त अगर कुछ ट्रिक अपना ली जाएं, तो इस परेशानी को खत्म किया जा सकता है। इस लेख में आज आपको बताएंगे कि आप दाल को कैसे जल्दी गला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दाल जल्दी न गलने के पीछे कारण हो सकता है कि आप इसे सीधा कुकर में डाल देते हैं। ऐसे में दाल को गलने में समय लगता है। इसलिए आप कोशिश करें कि दाल पकाने से पहले इसे कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रखें। ऐसा करने से दाल पानी सोख लेती है और नरम हो जाती है। इसके बाद आप इसे कुकर में डालकर पकाने के लिए रख सकते हैं।
वहीं, दाल को पकाने से पहले एक सूखे पैन में लगभग 2 से 3 मिनट तक भूनने से भी दाल जल्दी गल जाती है। लेकिन ध्यान रखें कि आपको दाल को पूरी तरह भूनना या जलाना नहीं है। इसे बस हल्का सा रोस्ट करना है। ऐसा करने से दाल जल्दी गल सकती है। वहीं, दाल भूनने के बाद आप इसे सीधे पकाने के लिए रख सकते हैं। दाल भूनने से दाल जल्दी भी गल जाती है और उसका स्वाद भी अच्छा हो जाता है।
वहीं, आप कोशिश करें कि जब दाल कुकर में डालें तो शुरुआत में सारे मसाले और नमक न डालें। अगर आप दाल को जल्दी गलाना चाहते हैं, तो नमक बाद में डालना बेहतर होता है। जब दाल आधे से ज्यादा पक जाए, तब इसमें नमक डालकर पकाएं। ऐसा करने से दाल अच्छी तरह नरम हो जाएगी।
वहीं, खट्टी चीजें दाल में बिल्कुल आखिर में डालें। दाल में टमाटर, इमली या नींबू डालने से दाल को गलने में समय लग सकता है। इसलिए जब दाल अच्छी तरह पक जाए, तब इसमें टमाटर, इमली या नींबू डालकर पकाएं।
वहीं, अगर आपकी दाल बहुत देर तक पकाने के बाद भी नहीं गल रही है, तो आप इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल सकते हैं। बेकिंग सोडा डालने से दाल अच्छी तरह गल सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मात्रा में नहीं डालना है। इसलिए बहुत थोड़ी मात्रा में ही बेकिंग सोडा डालें।