Chutney Recipe: गर्मियों के आते ही लोग मसालेदार खाने से परहेज करने लगते हैं, क्योंकि इस मौसम में ज्यादातर लोग सादा खाना पसंद करते हैं, जिससे कि शरीर ठंडा रहे और डाइजेस्ट करने में भी आसानी हो। वहीं सादा खाना खाने में मुश्किल हो जाता है, ऐसे में लोग सादे खाने के साथ अगर चटनी मिल जाए तो खाने का साथ दोगुना हो जाता है। आज हम आपकी मदद के लिए आपके साथ एक बहुत ही मजेदार चटनी की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो आपके साधारण खाने को भी मजेदार बना देगी। हम आपको पुदीना की चटनी बनाने की बहुत ही स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि पुदीना शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं इस चटनी को बनाने की रेसिपी के बारे में।
सामग्री:
ताजा पुदीना पत्तियां - 1 कप
हरी मिर्च - 2-3
गुड़(कद्दूकस किया हुआ) - 2-3 बड़े चम्मच
सरसों का तेल - 1 बड़ा चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
लहसुन की कलियां - 1-2
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पुदीना पत्तियों को अच्छी तरह धोकर साफ करें।
- इसके बाद आप मिक्सर में पुदीना, हरी मिर्च, जीरा और लहसुन डालकर पीसें।
यह भी पढ़ें- Sabzi Recipe: तोरई से नफरत होगी खत्म, ढाबा स्टाइल में बनाएं सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी
- फिर अब इसमें गुड़ डाल दें और फिर से हल्का पीस लें। आपको गुड़ को अच्छे तरीके से पीसना है।
- तैयार इस पेस्ट को आप एक बाउल में निकालें।
- इसके बाद आप इसमें सरसों का तेल, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
आपकी टेस्टी खट्टी-मीठी चटनी तैयार है।