Indian Recipe: राजस्थान के घरों में कोफ्ते की सब्जी काफी शौक से खाई जाती है। वहीं, ज्यादातर घरों में आलू के कोफ्ते बनाए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम आपके साथ चना दाल कोफ्ता बनाने की रेसिपी शेयर करेंगे। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे खाने के बाद हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा। वहीं, इसे बनाने की सबसे अच्छी बात यह है कि यह बहुत आसानी से बनकर तैयार हो जाती है और इसके लिए ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं पड़ती। तो चलिए जानते हैं चना दाल कोफ्ता बनाने का तरीका।
सामग्री
पकी हुई चना दाल – डेढ़ कप।
अदरक – 1 इंच।
हरी मिर्च – 1।
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच।
बेसन – 3 बड़े चम्मच।
अनारदाना – 1 छोटा चम्मच।
भुना जीरा – 1 छोटा चम्मच।
नमक – स्वादानुसार।
टमाटर की प्यूरी – 3।
अजवाइन – 1 छोटा चम्मच।
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच।
सांभर मसाला – 1 बड़ा चम्मच।
प्याज – आधा कप।
पानी – 2 कप।
तेल – 1 बड़ा चम्मच।
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पकी हुई चना दाल डालें। इसके बाद इसमें अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा, अनारदाना और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें तीन चम्मच बेसन डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बना लें। इसके बाद गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। फिर इन कोफ्तों को सुनहरा होने तक फ्राई करके अलग निकाल लें।
- अब उसी कढ़ाई में अजवाइन डालें। अजवाइन चटकने के बाद इसमें तुरंत टमाटर की प्यूरी डाल दें। इसके बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, सांभर मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। मसाले को मीडियम आंच पर भूनें।
- जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब इसमें कटे हुए प्याज डाल दें और 2 मिनट तक अच्छे से पकाएं। इसके बाद इसमें 2 कप गर्म पानी डालें और कढ़ाई को ढककर लगभग 4 मिनट तक पकने दें।
- अब इसमें पहले से तैयार कोफ्ते डाल दें और गैस बंद कर दें। आखिर में हरा धनिया डालकर गरमा-गरम रोटी के साथ सर्व करें।