Breakfast Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाने के लिए समय बहुत कम समय होता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता है कि वह सुबह क्या हेल्दी नाश्ता बनाएं। ज्यादातर घरों में सुबह पराठे बनाकर खाए जाते हैं। अगर आप भी रोज-रोज पराठे खाकर बोर हो गए हैं, तो आप कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको ब्रेड उपमा बनाने की रेसिपी बताएंगे। जिसकी मदद से आप ब्रेड उपमा बना सकते हैं। इसे आप सुबह में चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ब्रेड उपमा की रेसिपी।
सामग्री
ब्रेड स्लाइस – 5-6
तेल – 2 चम्मच
राई – आधा टीस्पून
जीरा – आधा टीस्पून
करी पत्ता – 8-10
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
प्याज – 1 (बारीक कटा)
टमाटर – 1 (कटा हुआ)
हल्दी पाउडर – एक चौथाई चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
नींबू रस – 1 चम्मच
हरा धनिया – 1 चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आपसबसे पहले ब्रेड स्लाइस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद आप कढ़ाही में तेल गरम करें और फिर राई और जीरा डालकर चटका लें।
- अब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।
- फिर इसमें कटा हुआ प्याज डालें और गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।
- इसके बाद इसमें अब टमाटर डालें।
यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: एक बार इस तरह बनाएं राजस्थानी पंचमेल दाल, बार- बार खाने का करेगा मन
- फिर इसमें हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें ब्रेड के टुकड़े डालकर 2-3 मिनट तक अच्छे से मिला लें।
- फिर आप गैस बंद कर दें। आपके ब्रेड उपमा बनकर तैयार है। इसके ऊपर से नींबू रस डालें और हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें।