Healthy Recipe: काले चने सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। ऐसे में आप इसे सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको काले चने की बहुत ही टेस्टी चाट की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि काले चने की चाट बनाने की रेसिपी।

सामग्री
काले चने – 1 कप
आलू – 1, उबला हुआ
प्याज – 1
टमाटर – 1
खीरा – आधा
हरी मिर्च – 1
धनिया – 2 बड़े चम्मच
भुना हुआ जीरा – आधा चम्मच
चाट मसाला – 1 चम्मच
काला नमक – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
नींबू – 1
विधि
सबसे पहले काले चनों को अच्छी तरह उबाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।

फिर एक बड़े बाउल में उबले हुए काले चने डालें। इसमें कटा हुआ आलू, प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डाल दें।

अब इसमें काला नमक, भुना हुआ जीरा, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। इसके बाद नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। नींबू का रस डालने से मसालों का स्वाद चनों में अच्छी तरह मिक्स हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: कटहल काटते समय न हाथ होंगे चिपचिपे, न चाकू पर लगेगा दूध; जानें आसान तरीका'

आपकी टेस्टी काले चने की चाट बनकर तैयार है। इसके ऊपर हरा धनिया और भुजिया डालकर सर्व करें।