Best Gardening Tips: फरवरी महीने शुरू हो गया है। सर्दी जाने को है बसंत आने को है। ऐसे में यह महीना गार्डनिंग के लिए सबसे अनुकूल रहेगा क्योंकि मौसम न तो ज्यादा ठंडा रहेगा न ही ज्यादा गर्म। ऐसे में गार्डनिंग से छत या बालकनी में लगाई गई सब्जी आसानी से अंकुरित हो जाएंगी। ऐसे में आइए आपको बताते हैं ऐसी 6 सब्जियां जिनकी इस महीने गार्डनिंग करने से जबरदस्त फलन तो मिलेगा ही साथ में आपकी छत और बालकनी भी सुंदर दिखेगी...
कौन सी सब्जियां फरवरी महीने में उगाना होगा आसान?
सबसे पहले बता दें शिमला मिर्च, पालक, फूल गोभी, टमाटर, धनिया और बैंगन जैसी सब्ज़ियों को घर पर बालकनी, छत या आंगन में गमलों और ग्रो बैग में उगाया आसान होगा। सही मिट्टी, पर्याप्त धूप, नियमित पानी और जैविक खाद के इस्तेमाल पौधों को स्वस्थ और तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी। इन सब्जियों के उचित देखभाल से आपको पौष्टिक और ताजी सब्जियां खाने को मिल सकेंगी।
कैसे करें गार्डनिंग?
- अगर आपको पौष्टिक और ताजी सब्जी खाना है तो अच्छी मिट्टी ले सकते हैं।
- 60 प्रतिशत सामान्य और अच्छी मिट्टी, 30 प्रतिशत गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट और 10 प्रतिशत रेत (बालू) लें।
- अब तीनों को मिलाकर उपजाऊं मिश्रण तैयार कर लें।
- तैयार मिश्रण को अलग - अलग गमलों या ग्रो बैग में भर दें।
- इसमें अपने आवश्यकता अनुसार बीज डाल दें।
- अब कुछ समय बाद अंकुरण आ जाएगा और फिर फलने लगेंगी।
इस तरह से कर सकते हैं देखभाल
आपके बीज डालने के 7 से 10 दिन में बीज अंकुरित होने लगेंगे। जब पौधे थोड़ा बड़े और मजबूत हो जाएंगे तो उनके गमलों और ग्रो बैग को बदल दें ताकि उन्हें ताजगी दी जा सके। इसके अलावा समय - समय पर जैविक खाद भी डालते रहें ताकि पौधों को पर्याप्त पोषक तत्व मिल सके। कीटों और बीमारी से बचाव के लिए नीम का घोल या प्राकृतिक कीटनाशक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें...Vinegar Mooli Recipe: सर्दियों में जरूर ट्राय करें सिरके वाली मूली, यह है बनाने का तरीका