Rajasthan Hariyali Teej 2025:  तीज राजस्थान का एक ऐसा त्योहार है, जिसको लेकर राजस्थानियों की विशेष आस्था जुड़ी हुई है। राजस्थान में इस दिन सभी महिलाओं के द्वारा लहरिया पहनकर तीज का व्रत रखा जाता है। इस त्योहार पर मां पार्वती और महादेव की पूजा की होती है। वहीं उनकी पूजा के साथ ही उनसे शादीशुदा औरतों के द्वारा अपने पति की लंबी आयु की कामना की जाती है। इसके साथ ही कुंवारी लड़कियों के द्वारा इस व्रत को एक अच्छे पति की कामना के लिए किया जाता है। 

तीज पर लगाए इन पकवानों का भोग

तीज के त्योहार के दिन औरतों और लड़कियों के द्वारा मां पार्वती के साथ महादेव को प्रसन्न किए जाने को लेकर व्रत किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव को स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाने विशेष कृपा की प्राप्त होती है।

अनरसा

तीज पर महादेव और मां पार्वती को अनरसा का भोग लगाए। ये व्यंजन एक डीप-फ्राइड स्नैक्स रेसिपी है, जिसे तीज त्योहारों पर बनाया जाता हैं। इसको बनाने के लिए चावल को भिगोया जाता है और इसके बाद इसमें मिठास के लिए दूध में चीनी डालकर बनाया जाता है। 

पुआ

तीज के दिन जब मां पार्वती और भगवान शिव को भोग लगाया जाता है। तब उन भोग के पकवानों में पुआ अवश्य शामिल किया जाता है। इसको बनाने के लिए सूजी, मैदा और गुड़ का उपयोग किया जाता है। या फिर कई लोग इस दिन गुलगुले भी बनाकर भोग लगाते हैं। 

खीर

महादेव को खीर अति प्रिय है, जिसकी वजह से जो भक्त उनको खीर का भोग लगाता है। उनको मां पार्वती और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन सेवई की खीर बनाई जाती है, लेकिन आप चावल की खीर बनाकर भी भोग लगा सकते हैं। 

घेवर

तीज का विशेष पकवान घेवर है, जिसे विशेषकर सावन के माह में ही खाया जाता है। इस समय सभी मिठाईयों की दुकान घेवरों से भरे रहते हैं। हरियाली तीज पर घेवर का भोग लगाकर ही इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

इसे भी पढ़े:- Sawan Dessert Ghevar: सावन में ही क्यों खाते हैं घेवर, जानें इसके पीछे की अनोखी और दिलचस्प वजह