SSC Stenographer Recruitment 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पास है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 15 मई 2026 तक ऑलाइन आवेदन कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' (ग्रुप 'बी', गैर-राजपत्रित) और स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' (ग्रुप 'सी') पदों की भर्ती के लिए सीबीटी आयोजित करेगा।

ये पद भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में भरे जाएंगे। कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों के लिए लगभग 731 पदों की घोषणा की है।  हालांकि अंतिम संख्या आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। 
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 24 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 मई 2026 (रात 11.00 बजे)
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 16 मई 2026 (रात 11.00 बजे)
आवेदन संशोधन विंडो: 20 से 21 मई, 2026 (रात 11.00 बजे)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा: जुलाई से अगस्त 2026
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। केवल स्टेनोग्राफी स्किल रखने वाले उम्मीदवार ही परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
आयु सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 होनी चाहिए।