Rajasthan Lab Assistant Exam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 9 और 10 मई को लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सीकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में दोनों दिन कुल 32 परीक्षा केंद्रों पर 10,008 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एग्जाम के नोडल इंचार्ज ADM रतनकुमार स्वामी ने बताया कि लैब असिस्टेंट एग्जाम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एग्जाम शुरू होने से ठीक 1 घंटे पहले अभ्यर्थियों की एंट्री बंद हो जाएगी। गर्मी को देखते हुए पेयजल सप्लाई और पंखे-कूलर की प्रॉपर व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
सीकर में 9 प्राइवेट और 23 गवर्नमेंट सेंटर पर एग्जाम होगा
ADM रतनकुमार स्वामी ने बताया कि सीकर में 9 प्राइवेट और 23 गवर्नमेंट सेंटर पर एग्जाम होगा। 9 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा होगी। वहीं 10 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी। एग्जाम के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। सभी संबंधित एग्जाम सुपरिटेंडेंट और इनविजिलेटर की ट्रेनिंग हो चुकी है।
एग्जाम सेंटर की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी
ADM रतन कुमार स्वामी ने बताया कि परीक्षा के दौरान लॉ एंड ऑर्डर, अनुचित साधनों की रोकथाम और भीषण गर्मी (हीटवेव) से बचाव आदि का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा और पूरे एग्जाम सेंटर की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। नकल और पेपर लीक जैसी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त है।
यह भी पढ़ें- SSC Stenographer Recruitment 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पास, जल्द करें अप्लाई
मईभीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए साइलेंट जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है। परीक्षा के दौरान जिले में 6 फ्लाइंग स्क्वॉड, ऑब्जर्वर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जबकि हर केंद्र पर पुलिस बल मौजूद रहेगा।